प्रयागराज में 29 फरवरी को होगा दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों का महाकुंभ
प्रयागराज में 29 फरवरी को होगा दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों का महाकुंभ

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567



केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत के मंत्रालय द्वारा बनाया जाऐगा विश्वकीर्तिमान



नागदा जं.। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गेहलोत के मंत्रालय द्वारा आज प्रयागराज में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने का महाकुंभ का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में किया जा रहा है। यहाॅं लगभग 19.37 करोड रूपये की राशि के सहायक उपकरणों का वितरण किया जाकर गिनिज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में इस विश्व कीर्तिमान को दर्ज किया जाएगा।


केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य पंकज मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडीप योजना एवं सामाजिक न्याय विभाग की वयोश्री योजना के तहत यह आयोजन आज किया जा रहा है। इस आयोजन में 10406 दिव्यांगजनों को रूपये 10.54 करोड राशि के 18455 सहायक उपकरण तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 16468 वरिष्ठजनों को रूपये 8.84 करोड राशि के 38450 सहायक उपकरण प्रदान किए जाऐंगें। इन सहायक उपकरणों में मोटराईज्ड ट्राईसाइकल, व्हीज चेयर, श्रवण यंत्र, डेजी प्लेयर, स्मार्ट स्टीक, स्मार्टफोन, वाॅकर, चश्मे एवं नकली बत्तीसी आदि का वितरण किया जाऐगा।


एडीप योजना के तहत 577 वाॅं केम्प


एडिप योजना के अन्तर्गत आयोजित होने वाला यह 577 वॉ मेगा कैम्प है व वयोश्री योजना के अन्तर्गत आयोजित होने वाला यह 138 वॉ कैम्प है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के अतिरिक्त श्रीमती आनन्दीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास आठवले, रतनलाल कटारिया, राज्य मंत्रीगण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण शिरकत करेंगे।


पूर्व से ही सात विश्व कीर्तिमान हैं मंत्रालय के नाम


उल्लेखनिय है कि नागदा निवासी केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पूर्व में भी सात विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जा चुके हैं। श्री गेहलोत के नेतृत्व में बनने वाले इस कीर्तिमान पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायकगण पारस जैन, मोहन यादव, बहादुरसिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, जितेन्द्र गेहलोत, लालसिंह राणावत, म.प्र. असंगठित कर्मकार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विमला चैहान, गोपाल यादव, राजेन्द्र अवाना, शोभा गोपाल यादव, अशोक मालवीय, डाॅ. तेजबहादुरसिंह चैहान, धर्मेश जायसवाल, राजेश धाकड, महेश व्यास, सीएम अतुल, ओमप्रकाश गेहलोत, राकेश यादव, सज्जन शेखावत, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती साधना जैन, विजय पोरवाल, अशोक मावर, रामसिंह शेखावत आदि ने बधाईयाॅं प्रेषित की हैं।