भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया



भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया



TOC NEWS @ www.tocnews.org



ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567




नागदा- भारतीय किसान संघ द्वारा किसानो के आराध्य देव भगवान बलराम का पूजन कर स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। किसानों के बीच किसान संघ द्वारा किये गये कार्य पर प्रकाश डाला एवं आगे किसान संघ द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार से किसानों की विभिन्न मांगो को रखा जायेगा। इस विषय पर जानकारी दी गई।




इस अवसर पर नागदा तहसील अध्यक्ष यशवंत आर्य, जिला उपाध्यक्ष उदयसिंहजी, नागुसिंह आंजना, के.पी. सिंह डोडिया, रामसिंहजी, प्रकाश जी बनबनी, रामरतन, कैलाश पटेल, रामचन्द्र सोलंकी, रामनारायण, अम्बाराम आदि किसान मौजूद थे।


यह जानकारी तहसी अध्यक्ष यशवंत आर्य ने दी।