कोरोना वायरस से बचाव हेतु हर घर हवन अभियान, ऐसा किया तो वायरस आस पास भी नही भटकेंगे
कोरोना वायरस से बचाव हेतु हर घर हवन अभियान, ऐसा किया तो वायरस आस पास भी नही भटकेंगे

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567


नागदा. आर्य समाज नागदा द्वारा कल दिनाक 22 मार्च से जनता कफ््र्यू के दौरान सभी नगरवासियो से घर-घर यज्ञ का आह्वान किया गया है।


आर्य समाज नागदा के मंत्री कमल आर्य ने सभी नगरवासियो से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिये सभी लोग कल से एक महीने तक अपने-अपने घरों में यज्ञ करे तथा यज्ञ में गाय का घी और सामग्री के साथ आहुति दे।


आर्य ने बताया कि एक चम्मच गाय के घी और सामग्री के साथ आहुति देने पर एक टन वायु शुद्ध होती है तो प्रत्येक घरों में कम से कम 25 आहुतियां एक महीने तक रोजाना दे। इससे कोरोना वायरस के लक्षण आपके आस पास भी नही भटकेंगे। आर्य ने भोपाल गैस कांड का उदाहरण देते हुए बताया कि भोपाल गैस कांड में जहरिली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की जान चली गई थी.


परंतु चार-पांच आर्य परिवार जिनके यहाँ रोज यज्ञ होता था और जिस दिन गैस रिसाव हुआ, उस समय उनके यहाँ यज्ञ हो रहा था तो हवन करने से उनके ऊपर गैस का कोई प्रभाव नही पड़ा और वो आज भी जिंदा है। यदि यज्ञ में गाय का घी उपयोग में लिया जाए तो सबसे सर्वोत्तम ओर सामग्री में अश्वगन्धा, गिलोय, गूगल, जायफल, जावित्री, कपूर, चिरायता, तुलसी आदि से आहुति दे।


हर घर हवन करने की अपील रमेशचन्द्र चन्देल, डाॅ. पं. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी, यशवंत आर्य, अग्निवेश पांडे, अजय कुशवाह, अर्जुन राजोरिया, रामसिंह आर्य, विजय पटेल, महेश सोनी, भवरलाल पांचाल, जगदीश पांचाल, भगवती पांचाल, आर्यन आर्य, कालूराम जायसवाल, आदि ने की। उक्त जानकारी कमल आर्य ने दी।


Popular posts
आयुक्त जनसंपर्क की नाक के नीचे माध्यम का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला आईटी हेड आत्माराम शर्मा
Image
प्रदेश में पहली बार आयुर्वेदाचार्यों/आचार्यों का हुआ सम्मान
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
जनसंपर्क के सहायक संचालक मुकेश दुबे पर राज्य सूचना आयोग ने ₹25000 का जुर्माना ठोका, अधिरोपित शास्ति प्रत्यर्थी की सेवा पुस्तिका में अंकित करने का निर्णय
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image