नगर सहित क्षेत्र में चीन के खिलाफ पुतला जलाया, चीन के सामान के बहिष्कार करने की अपील
नगर सहित क्षेत्र में चीन के खिलाफ पुतला जलाया, चीन के सामान के बहिष्कार करने की अपील

TOC NEWS @ www.tocnews.org


ब्यूरो चीफ मुलताई, जिला बैतूल 


मुलताई। चीन की करतूतों को लेकर नगर सहित पूरे क्षेत्र में जहां चायना के सामान का बहिष्कार किया जा रहा है वहीं पुतला भी जलाया जा रहा है। नगर में भी सुबह फव्वारा चौक पर भाजपा द्वारा चीन का पुतला जलाकर चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की गई।


भाजपा मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर, पूर्व पार्षद हनी खुराना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे चीन के सामान का बहिष्कार करें ताकि चीन को सबक मिले।


इधर मासोद में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा चीन का पुतला फंूका गया। इस दौरान सरपंच भास्कर मगरदे, किशोर जायस्वाल, हिमांशुु कटारे, मंटू सिंह ठाकुर, अमित धोटे एवं शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


Popular posts
आयुक्त जनसंपर्क की नाक के नीचे माध्यम का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला आईटी हेड आत्माराम शर्मा
Image
प्रदेश में पहली बार आयुर्वेदाचार्यों/आचार्यों का हुआ सम्मान
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
जनसंपर्क के सहायक संचालक मुकेश दुबे पर राज्य सूचना आयोग ने ₹25000 का जुर्माना ठोका, अधिरोपित शास्ति प्रत्यर्थी की सेवा पुस्तिका में अंकित करने का निर्णय
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image