शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा के एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया योगाभ्यास



शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा के एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया योगाभ्यास




TOC NEWS @ www.tocnews.org




ब्यूरो चीफ नागदा, जिला उज्जैन // विष्णु शर्मा 8305895567




नागदा. 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 म.प्र.बी.एन.एन.सी.सी., रतलाम के कर्नल एच.पी. अहलावत के निर्देशन में शा. बा.उ.मा. वि. नागदा की एन.सी.सी. अधिकारी रीता माहेश्वरी के द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स को मोबाइल की सहायता से योगाभ्यास कराया गया।




कैडेट्स ने अपने घर पर ही छतों एवं आँगन में विभिन्न प्रकार के आसान, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम योगाभ्यास किए। इस अवसर पर माहेश्वरी द्वारा कैडेट्स को व्हाट्सएप्प के माध्यम से योग के महत्व पर प्रकाश डाला।




साथ ही योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। माहेश्वरी ने कैडेट्स को बताया कि हम योग के द्वारा इस वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर सकते है, इस अवसर पर कैडेट्स अतुल सिंह मारकंडे, दीपक, सुमेर, विवेक, निखिल, निलेश, विशाल, संदीप, यश, ललित, समीर आदि कि सहभागिता सराहनीय रही।



Popular posts
आयुक्त जनसंपर्क की नाक के नीचे माध्यम का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला आईटी हेड आत्माराम शर्मा
Image
प्रदेश में पहली बार आयुर्वेदाचार्यों/आचार्यों का हुआ सम्मान
Image
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है पूरा सच
Image
जनसंपर्क के सहायक संचालक मुकेश दुबे पर राज्य सूचना आयोग ने ₹25000 का जुर्माना ठोका, अधिरोपित शास्ति प्रत्यर्थी की सेवा पुस्तिका में अंकित करने का निर्णय
Image
फर्जी पुलिस बन नौकरीपेशा महिलाओं से शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफतार
Image