भाजपा सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियां बताई सांडिया मोही एवं मुलताई में हुए आयोजन



भाजपा सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियां बताई सांडिया मोही एवं मुलताई में हुए आयोजन



TOC NEWS @ www.tocnews.org



ब्यूरो चीफ मुलताई, जिला बैतूल 




मुलताई। भाजपा सरकार के प्रदेश में 100 दिनों में किए उल्लेखनीय कार्यों को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण अंचलों सहित नगरों में आमजन को बताया जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह आयोजन कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है।




इसी तारतम्य में नगर सहित आसपास के अंचलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव के नेतृत्व में आयोजन किए जा रहे हैं तथा भाजपा के जन हितैषी कार्यों को बताया जा रहा है। शनिवार सांडिया, मोही सहित मुलताई में आयोजन संपन्न हुए जिसमें अतीक पंवार द्वारा मुख्य रूप से उपस्थित रहकर भाजपा के उल्लेखनीय कार्यों से नगरवासियों तथा ग्रामीणों को अवगत कराया गया।




उन्होने कहा कि कांग्रेस द्वारा सत्ता हासिल करने के बाद कोई भी उल्लेखनीय कार्य नही किया गया लेकिन भाजपा द्वारा मात्र 100 दिनों में ही लोगों के हितों में कार्य करते हुए सभी का दिल जीत लिया गया जिससे पूरे प्रदेश वासियों ने राहत की सांस ली है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सरकार चलाने का लंबा अनुभव है.




जिनके नेतृत्व में चलने वाली सरकार में कभी किसी को कोई समस्या नही हुई लेकिन कांग्रेस सरकार में हाहाकार मच गया था तथा किसान एवं व्यापारियों सहित आमजन भी परेशान था लेकिन शिवराज सिंह पुन: सत्ता में आते ही 100 दिनों में ही उल्लेखनीय कार्य किए जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी तथा ग्रामीण शामिल हुए।